Followers

Thursday, February 16, 2012

मेरी बात - ब्लॉग्गिंग की प्रथम वर्षगाँठ

                             यज्ञ दान तप: कर्म  न त्याज्यं कार्यमेव तत्                           
                             यज्ञो दानं  तपश्चैव  पावनानि   मनीषिणाम्

यज्ञ,दान  और तपरूप कर्म त्याग करने के योग्य नहीं हैं,बल्कि वह तो अवश्य कर्तव्य हैं.क्यूंकि यज्ञ,दान और तप - ये तीनों ही कर्म बुद्धिमान पुरुषों को पवित्र करनेवाले हैं.

उपरोक्त श्लोक श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय १८ का पांचवां श्लोक है.जिसमें  भगवान श्रीकृष्ण ने अपना निश्चय किया हुआ उत्तम मत  प्रकट किया है कि 'यज्ञ ,दान और तपरूप कर्मों को तथा और भी सम्पूर्ण कर्मों को आसक्ति और फलों का त्याग करते हुए अवश्य ही करना चाहिये'. इस श्लोक पर यदि चिंतन किया जाए तो हम पायेंगें कि यह हमारे सम्पूर्ण जीवन के लिए मूल मन्त्र   है.

'तप' का अर्थ उन बातों को  सीखते (Learn) रहना है  जो हमें जीवन में स्थाई (permanent)चेतन आनंद यानि ईश्वर  प्राप्ति की ओर अग्रसर करती रहें.तप करने में शरीर,मन ,बुद्धि,वाणी,कर्म सभी को सदा साधते रहना पड़ता  है.इसलिए जीवन के हर स्तर पर  सीखने के लिए तत्पर रहने की आवश्यकता है.अस्थाई (temporary) आनंद के लिए किया गया तप निरर्थक और क्लेश मात्र ही है.ब्लॉग्गिंग में सार्थक पोस्ट  और टिपण्णी लिखने  का प्रयास एक सुन्दर तप ही  है.

'यज्ञ' का अर्थ सीखे हुए को पूर्ण मनोयोग से  आनंदपूर्वक करते रहना ( execute smoothly)  है.यदि हम ऐसा नहीं करेंगें तो  हमने जो सीखा उसे  शीघ्र भुला देंगें.यज्ञ करते रहने से आनंद की वृष्टि होती है  जिससे सर्वत्र पोषण होता  है.इसलिए यज्ञ की भी हमेशा ही आवश्यकता है.श्रीमद्भगवद्गीता में अनेक प्रकार के यज्ञ बतलाये गए हैं .यथा 'द्रव्य यज्ञ, स्वाध्याय यज्ञ,जपयज्ञ ,ज्ञान यज्ञ आदि आदि.जिनमें 'ज्ञान यज्ञ' सर्वश्रेष्ठ यज्ञ और जप यज्ञ को भगवान ने अपना स्वरुप ही बतलाया  है.ब्लॉग जगत में 'ज्ञान यज्ञ' किया जाना  अभीष्ठ और श्रेष्ठ प्रयास  है.

'तप' और 'यज्ञ' करते रहने से ज्ञान और अनुभव अर्जित होता जाता है.यदि अर्जित  ज्ञान और अनुभव का वितरण (distribution)/दान न हो तो यह निरर्थक  रह सकता है .इसलिए  ज्ञान और अनुभव को सुयोग्य पात्र
को 'दान' करने की भी परम आवश्यकता है.यह सुयोग्य पात्र एक  'learner' या तपस्वी होता  है. अपने अपने ज्ञान और अनुभव का ब्लॉग जगत में अपनी पोस्टों और टिप्पणियों के माध्यम से वितरण किया जाए  तो
यह  जिज्ञासु जन/learners  के लिए सुन्दर दान है.

मैंने अपने ब्लॉग का नाम 'मनसा वाचा कर्मणा' इसी उद्देश्य से रक्खा है  कि  मन से,वाणी से और कर्म
से मैं आप सभी सुधिजनों के साथ सदा सीखने के लिए चेष्टारत रह सकूँ.माह फरवरी २०११ में मैंने अपनी
पहली पोस्ट 'ब्लॉग जगत में मेरा पदार्पण' लिखी थी.दूसरी पोस्ट 'जीवन की सफलता अपराध बोध से मुक्ति',तीसरी 'मन ही मुक्ति का द्वार है' ,चौथी 'मो को कहाँ ढूंढता रे बन्दे'.
फिर मार्च २०११ में 'मुद मंगलमय संत समाजू',' ऐसी वाणी बोलिए' और 'बिनु सत्संग बिबेक न होई' लिखीं.
अप्रैल में 'वंदे वाणी विनायकौ','रामजन्म -आध्यात्मिक चिंतन-१'
'रामजन्म-आध्यात्मिक चिंतन-२'.  
मई  २०११ में  'रामजन्म-आध्यात्मिक चिंतन-३' व 'रामजन्म- आध्यात्मिक चिंतन-४', 
जून,जुलाई, अगस्त,सितम्बर और अक्टूबर २०११ में 'सीता जन्म -आध्यात्मिक चिंतन-१' 
'सीता जन्म -आध्यात्मिक चिंतन-२','सीता जन्म-आध्यात्मिक चिंतन-३',
'सीता जन्म -आध्यात्मिक चिंतन-४'  'सीता जन्म आध्यात्मिक चिंतन-५' 
माह नवम्बर और दिसम्बर २०११ में 'हनुमान लीला -भाग १' और 'हनुमान लीला -भाग २' लिखीं.
और माह जनवरी २०१२ में ब्लॉग्गिंग में एक वर्ष पूर्ण करने से पूर्व  'हनुमान लीला भाग-३' लिखी.
इस प्रकार कुल २० पोस्ट ही मेरे द्वारा लिखीं गयीं जिन पर आप सुधिजनों ने अपने सुवचनों का
अनुपम 'दान' और भरपूर सहयोग मुझे दिया  है.यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष और उत्साह की बात है
कि मैं आपका कृपा पात्र बन सका.इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूँ और सदा ही रहूँगा.
मैं यह भी आग्रह करूँगा कि जिन सुधिजनों की उपरोक्त पोस्ट में से कोई पोस्ट पढ़ने से रह गयीं हों तो
वे एक बार  उस पोस्ट को पढकर अपने सुविचार प्रकट अवश्य करें.

मैं सदा प्रयासरत रहना चाहूँगा कि आप सभी के साथ सत्संग के माध्यम से एक दुसरे से सीखना जारी रहे
और 'तप', यज्ञ' और 'दान' के माध्यम से हम अपने अपने जीवन को सुखमय,आनन्दित व पावनमय बनाने
में भगवान कृष्ण के उपरोक्त उत्तम मत को अपने हृदय में धारण कर सकें. आप अपना अमूल्य समय
निकाल कर मेरे ब्लॉग पर आते हैं,और सुन्दर टिपण्णी से  मेरे प्रयास को यज्ञ का स्वरुप प्रदान करते हैं
इससे आनंद की वृष्टि होती है.मैं भी आपके ब्लोग्स पर जाकर टिपण्णी करने का यथा संभव प्रयास
करता हूँ.सभी सुधिजनों की सभी पोस्ट पर नहीं जा पाता हूँ,इसका मुझे खेद है. डेश बोर्ड पर भी आपकी
पोस्ट बहुत बार चूक जातीं हैं.सभी से  अनुरोध है कि आप अपनी पोस्ट की सुचना मेरे ब्लॉग पर अपनी
टिपण्णी के साथ भी दें तो आसानी रहेगी.मैं भी अपनी पोस्ट की सूचना आपके ब्लॉग पर अक्सर दे देता हूँ.
यदि सूचना के बाबजूद  नियमित पाठक नहीं आतें हैं तो मुझे चिंता और निराशा होती है.चिंता उनके
कुशल मंगल के विषय में जानने की व निराशा उनके अनमने या नाराज होने की.यदि मेरी  किसी भी बात से
आपको नाराजगी हुई हो तो इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ.अपनी नाराजगी यदि आप मुझे बताएं  तो मैं
उसको यथा संभव दूर करने का प्रयत्न करूँगा.परन्तु,आपका अकारण नाराज होना और अनुपस्थित रहना
मुझे व्यथित करता है.मैं आप सभी को यह भी बतलाना चाहूँगा कि इंटरनेट और कंप्यूटर की मुझे
अति अल्प  जानकारी  है.इस सम्बन्ध में मुझे समय समय पर 'खुशदीप भाई' 'केवल राम जी','शिल्पा बहिन' और 'वंदना जी का सहयोग मिलता रहा है.इसके लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूँ.

ब्लॉग जगत में हम सब का सकारात्मक मिलन परम सौभाग्य की बात है. पोस्ट,टिपण्णी व प्रति टिपण्णी
द्वारा ही सुन्दर 'वाद' की सृष्टि होती है ,जो 'परमात्मा' अर्थात 'सत्-चित -आनंद' की एक उत्तम विभूति ही है.

ब्लॉग्गिंग की प्रथम वर्ष गाँठ पर 'मेरी बात' पढ़ने के लिए आप सभी का पुनः बहुत बहुत हार्दिक आभार
और धन्यवाद.

आज ही मेरे बेटे पारस का  पच्चीसवां  जन्म दिवस भी है.
                              
                        जय जय जय हनुमान गुसाईं, कृपा करो गुरु देव की नाईं

अगली पोस्ट भी मैं 'हनुमान लीला' पर ही जारी रखना चाहूँगा.

आप सभी की कृपा और आशीर्वाद का सैदेव आकांक्षी
राकेश कुमार.



263 comments:

  1. वाह! आपकी 'फुहार...फागुन लहराया'
    तो मस्त मस्त है धीरेन्द्र जी.

    आभार.

    ReplyDelete
  2. आपकी नई पोस्ट तो मस्त मस्त है जी.

    बहुत बहुत आभार.

    ReplyDelete
  3. आदरणीय श्री राकेश जी, प्रणाम स्वीकार करें

    ब्लॉग्गिंग की प्रथम वर्षगांठ की बहुत बहुत शुभकामनायसुन्दर प्रस्तुित... आभार!
    आप को सपरिवार होली की शुभ कामनायें .............

    "आपका सवाई "

    ReplyDelete
  4. happy holi
    and congrats for the one year

    ReplyDelete
  5. sm has left a new comment on the post "मेरी बात - ब्लॉग्गिंग की प्रथम वर्षगाँठ":

    happy holi
    and congrats for the one year

    ReplyDelete
  6. ब्लागिंग को एक वर्ष पूरा करने पर बधाई !
    आशा है आप आगे भी इसी तरह अपनी ज्ञान वर्धक पोस्ट से ब्लाग जगत को समृद्ध करते रहेंगे !
    शुभकामनायें !

    ReplyDelete
  7. ज्ञानचंद मर्मज्ञ has left a new comment on your post "मेरी बात - ब्लॉग्गिंग की प्रथम वर्षगाँठ":

    ब्लागिंग को एक वर्ष पूरा करने पर बधाई !
    आशा है आप आगे भी इसी तरह अपनी ज्ञान वर्धक पोस्ट से ब्लाग जगत को समृद्ध करते रहेंगे !
    शुभकामनायें !

    ReplyDelete
  8. Holi ki hardik shubhkamnaye Rakesh ji apke aur apke pure parivar ko. 'My yatra diary' par apke pavan shabdpushp barsane ke liye bahut bahut aabhar. Apki agli post ka intezaar hain. Jald kijiyega.

    ReplyDelete
  9. एक वर्ष पूरा होने पर बधाई एवं पारस को भी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें...

    ReplyDelete
  10. आपको सपरिवार होली की हार्दिक शुभकामनायें!

    ReplyDelete
  11. धन्यवाद राकेश जी... आपको जो महसूस होता हो अगर प्रभु कृपा रही तो सच मुझे सच्चा संत बनना पसंद है .. लेकिन अभी उस आग में पकना है .जाने कहाँ कहाँ मोह पथ भ्रमित कर जाएँ ... लेकिन चाहूंगी की मैं उस ह्रदय से ऊपर उठ जाऊं जहां मोह क्रोध और और किसी का बुरा किया हुवा कर्म अपने दिल पर प्रभाव छोड़ता हो... आपके ब्लॉग में आ कर हमें कफी कुछ सीखने समझने को मिलता है... आप का अच्छे स्तरीय लेखों के लिए सादर आभार ... होली मंगलमयी और रंगभरी हुवी हो यही आशा है..

    ReplyDelete
  12. चि० पारस की पच्चीसवीं सालगिरह पर ढेरों शुभ कामनाएं.

    MY RESENT POST ...काव्यान्जलि ...:बसंती रंग छा गया,...

    ReplyDelete
  13. pratham varshgaanth par bahut bahut hardik badhai sweekar karen...
    apka pavitr lekhan chalta rahe...hardik kamna hai.

    ReplyDelete
  14. pratam varshgaanth par bahut bahut hardik badhai...
    apka pavitra lekhan chalta rahe...hardik kamna hai.

    ReplyDelete
  15. नमन आपकी भाई जी ...

    ReplyDelete
  16. BLOGING KI PRATHAM VARGATHH PAR HARDIK SHUBHKAMNAYE.PARAS JI KO BHI JANM-DIVAS KI HARDIK SHUBHKAMNAYEN .HOCKEY KA JUNOON

    ReplyDelete
  17. पारस को पचीसवीं वर्षगाँठ पर बहुत-बहुत बधाई, मेरी बात की प्रथम वर्षगाँठ पर आपको कोटिश: बधाई.

    ब्लॉग आग है हवन की टिप्पणियाँ हवि शुद्ध
    पठन मनन के यज्ञ में शामिल होत प्रबुद्ध.
    शामिल होत प्रबुद्ध , परस्पर प्रेम भाव से
    विविध विषय की पोस्ट को पढ़ते बड़े चाव से
    नित नवीन रिश्तों में निर्मल अनुराग है
    टिप्पणियाँ हवि शुद्ध हवन की ब्लॉग आग है.

    ReplyDelete
  18. वाह...वाह...वाह...
    सुन्दर प्रस्तुति.....बहुत बहुत बधाई...

    ReplyDelete
  19. बहुत ही बेहतरीन और प्रशंसनीय प्रस्तुति....
    इंडिया दर्पण की ओर से शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete
  20. bahut din ho gye rakesh jee mere blog pr aaye apni nai rachna ko kb padhne ka mauka denge?

    ReplyDelete
  21. thanks rakesh gee apne swasthya ka dhyan rakhiye.

    ReplyDelete
  22. Thanks for your wishes Sir, I apologize for the late acknowledgment.

    ReplyDelete
  23. शुक्रिया ऋता जी.

    ReplyDelete
  24. bahut hi acha likhte hai aap, bdhaai

    आखिरी ख़त: par aap ka swaagat hai

    ReplyDelete
  25. Rakesh Kumar ji, Bahut din ho gaye aapki post nahi aayi. Asha hai ki jald ayegi.
    Happy Gudi Padwa.
    Aaj se mere blog pe Braj Yatra aarambh ho rahi hai.

    ReplyDelete
  26. Rakesh Kumar ji, Bahut din ho gaye aapki post nahi aayi. Asha hai ki jald ayegi.
    Happy Gudi Padwa.
    Aaj se mere blog pe Braj Yatra aarambh ho rahi hai.

    ReplyDelete
  27. Rakesh Kumar ji, Bahut din ho gaye aapki post nahi aayi. Asha hai ki jald ayegi.
    Happy Gudi Padwa.
    Aaj se mere blog pe Braj Yatra aarambh ho rahi hai.

    ReplyDelete
  28. Rakesh Kumar ji, Bahut din ho gaye aapki post nahi aayi. Asha hai ki jald ayegi.
    Happy Gudi Padwa.
    Aaj se mere blog pe Braj Yatra aarambh ho rahi hai.

    ReplyDelete
  29. Rakesh Kumar ji, Bahut din ho gaye aapki post nahi aayi. Asha hai ki jald ayegi.
    Happy Gudi Padwa.
    Aaj se mere blog pe Braj Yatra aarambh ho rahi hai.

    ReplyDelete
  30. बधाईयाँ और शुभकामनाएं. पूर्व में भी प्रयास किया था की कुछ कह दूँ. नहीं हो पाया.

    ReplyDelete
  31. बहुत बढ़िया,बेहतरीन करारी अच्छी प्रस्तुति,..
    नवरात्र के ४दिन की आपको बहुत बहुत सुभकामनाये माँ आपके सपनो को साकार करे
    आप ने अपना कीमती वकत निकल के मेरे ब्लॉग पे आये इस के लिए तहे दिल से मैं आपका शुकर गुजर हु आपका बहुत बहुत धन्यवाद्
    मेरी एक नई मेरा बचपन
    कुछ अनकही बाते ? , व्यंग्य: मेरा बचपन:
    http://vangaydinesh.blogspot.in/2012/03/blog-post_23.html
    दिनेश पारीक

    ReplyDelete
  32. आपको एव आपके परिवारजनो को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाये !

    ReplyDelete
  33. आप का ब्लॉग बार बार पढने के लिये अपनी ओर खींच लाता है...आभार

    http://aadhyatmikyatra.blogspot.in/

    ReplyDelete
  34. श्री राम जन्म की बधाईयाँ :) शुभकामनाएं |

    ReplyDelete
  35. अरे भैया - नहीं जानती थी की यह टिपण्णी प्रकाशित हो गयी है | तब तो शायद स्पैम खाते में छुप गयी थी | शब्दों का शिल्प - आजकल तो बन नहीं रहा बड़े दिन से :) बनेगा - तो ज़रूर लिखूंगी :)

    प्रणाम | रामनवमी की बधाईयाँ |

    ReplyDelete
  36. .सुन्दर प्रस्तुति ! धन्यवाद ! मेरे नए पोस्ट पर आपका इंतजार रहेगा । धन्यवाद ।

    ReplyDelete
  37. वर्ष गांठ के साथ साथ अब तक सबसे अधिक कमेंट्स प्राप्त करने की भी बधाई आपको .....

    ReplyDelete
  38. बहुत सुन्दर प्रस्तुति !
    मेरे ब्लॉग कि नवीनतम पोस्ट के लिए यहाँ क्लिक करे. !
    manojbijnori12.blogspot.com

    ReplyDelete
  39. राकेश जी ,..आपके नए पोस्ट के इन्तजार में ,..
    बहुत दिनों से मेरे पोस्ट पर आपका आना नही हुआ,...
    आइये आपका स्वागत है,....

    MY RECENT POST...फुहार....: दो क्षणिकाऐ,...
    MY RECENT POST...काव्यान्जलि ...: मै तेरा घर बसाने आई हूँ...

    ReplyDelete
  40. अच्छी प्रस्तुति,..बहुत दिनों से मेरे पोस्ट पर आना नही हुआ,..
    आइये स्वागत है,...

    MY RECENT POST...फुहार....: दो क्षणिकाऐ,...
    MY RECENT POST...काव्यान्जलि ...: मै तेरा घर बसाने आई हूँ...

    ReplyDelete
  41. अगली पोस्ट की प्रतीक्षा में । सोचा था हनुमान जयंती पर आयेगी ।

    ReplyDelete
  42. आज 08/04/2012 को आपका ब्लॉग नयी पुरानी हलचल पर (सुनीता शानू जी की प्रस्तुति में) लिंक किया गया हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    ReplyDelete
  43. आद.राकेश कुमार जी,
    प्रणाम,
    माफ़ करना यह पोस्ट मैने आज ही देखी ! यह देखकर बड़ा सुखद लगा की ब्लॉग जगत में एक वर्ष पूरा हो गया इस लिए आपको हमारी तरफ से और सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया,"राजपुरोहित समाज" आज का आगरा और एक्टिवे लाइफ ,एक ब्लॉग सबका ब्लॉग परिवार की तरफ से भी हार्दिक शुभकामनाएं ॥

    आपका
    सवाई सिंह{आगरा }

    ReplyDelete
  44. आद.पारसजी को पचीसवीं वर्षगाँठ पर बहुत-बहुत बधाई

    ReplyDelete
  45. आद.राकेश कुमार जी,
    प्रणाम,
    माफ़ करना यह पोस्ट मैने आज ही देखी ! यह देखकर बड़ा सुखद लगा की ब्लॉग जगत में एक वर्ष पूरा होगया इस लिए आपको हमारी तरफ से और सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया,"राजपुरोहित समाज" आज का आगरा और एक्टिवे लाइफ ,एक ब्लॉग सबका ब्लॉग परिवार की तरफ से भी हार्दिक शुभकामनाएं ॥
    आपका
    सवाई सिंह{आगरा } होने पर हार्दिक बधाई

    ReplyDelete
  46. आद.राकेश कुमार जी,
    प्रणाम,
    माफ़ करना यह पोस्ट मैने आज ही देखी ! यह देखकर बड़ा सुखद लगा की ब्लॉग जगत में एक वर्ष पूरा होगया इस लिए आपको हमारी तरफ से और सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया,"राजपुरोहित समाज" आज का आगरा और एक्टिवे लाइफ
    ,एक ब्लॉग सबका ब्लॉग परिवार की तरफ से भी हार्दिक शुभकामनाएं ॥
    आपका
    सवाई सिंह{आगरा }

    ReplyDelete
  47. baar baar aapke blog par aate hain aaur laut jaate hain aaj poore 54 dino se aapkee post pahne ko nahi mili hai...ab jyada intezaar mat karwaiye...sadar pranam ke sath

    ReplyDelete
  48. आदरणीय गुरु जी नमस्ते ...देर से आने के लिए क्षमा चाहता हूँ .कार्यों में मानसिक रूप से आत्यधिक व्यस्त होने के कारण आज कल मै नेट पर उपस्थित नहीं हो पा रहा हूँ किन्तु फिर भी कभी भूले भटके आपका प्यार यहाँ खिंच ही लाता है..... आपके वचनों को पढ़ना अत्यंत सुखद लगता है तथा बहुत कुछ सिखने को भी मिलता है . ब्लॉग के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई साथ-साथ पारस को भी उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें!

    ReplyDelete
  49. Sadev hi yahan aane par ek alag shanti ki anoobhooti hoti hai... kripaya karke apni agli prastuti jald hi preshit kijiyega Rakesh Kumar ji,

    Aapke mangalmaye din ki aasha karti hoon ~ Arti

    ReplyDelete
  50. बहुत सुन्दर...सर

    ReplyDelete
  51. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  52. आदरणीय राकेश जी जय श्री राधे मन में मलाल है की इतनी देर से मै क्यों पहुंचा मनसा वाचा कर्मणा में ...आप की बातें बहुत प्यारी लगीं ..हम लोग भी ब्लॉग जगत में सीखने के लिए आये हैं और आप जैसे प्रेमी जन के सानिध्य से कुछ न कुछ सीखने का मन बना रहता है समयाभाव वश हर जगह हर समय पहुँच पाना दूभर होता है पर पढने की तमन्ना बनी रहती है कोशिश जारी रहेगी ..अपना स्नेह व् सुझाव देंगे तो कृपा होगी ..शुभ कामनाएं
    भ्रमर ५
    भ्रमर का दर्द और दर्पण

    ReplyDelete
  53. आदरणीय राकेश जी जय श्री राधे मन में मलाल है की इतनी देर से मै क्यों पहुंचा मनसा वाचा कर्मणा में ...आप की बातें बहुत प्यारी लगीं ..हम लोग भी ब्लॉग जगत में सीखने के लिए आये हैं और आप जैसे प्रेमी जन के सानिध्य से कुछ न कुछ सीखने का मन बना रहता है समयाभाव वश हर जगह हर समय पहुँच पाना दूभर होता है पर पढने की तमन्ना बनी रहती है कोशिश जारी रहेगी .
    .अपना स्नेह व् सुझाव देंगे तो कृपा होगी ..शुभ कामनाएं ..अब हनुमान जी की लीला का रस पान होगा ...
    भ्रमर ५
    भ्रमर का दर्द और दर्पण

    ReplyDelete
  54. bahut hi sundar post lagi ab agle post ki prateeksha hai sir

    ReplyDelete
  55. सबसे पहले पोस्ट पर न आ सकने कि माफ़ी चाहती हूँ बेटे की तबियत ठीक न होने की वजह से काफी वक्त तक कोई गतिविधि न रही ...........आपको ब्लागजगत में एक साल पुरे करने की हार्दिक शुभकामनायें |

    ReplyDelete
  56. ब्लॉग लेखन की प्रथम वर्षगाँठ की बहुत बहुत शुभकामनायें ..........आपका लिखित पढकर एक पारलौकिक आनंद मिलता है !

    ReplyDelete
  57. भाई साहब बधाई हो आपको भी और आपके पुत्र को भी...
    बढ़िया प्रस्तुति

    ReplyDelete
  58. बहोत अच्छा लेख

    http://Hindi Dunia Blog (New Blog)

    ReplyDelete
  59. आपके पुत्र को जन्मदिवस की शुभकामनाये!
    सादर
    इला

    ReplyDelete